फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special story on pakistan ceasefire violation

इसलिए पाकिस्तान कर रहा है सीमा पर गोलाबारी

Wed, 19 Aug 2015 11:57 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
special story on pakistan ceasefire violation

लाइन आफ कंट्रोल पर पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में असफल रहने के बाद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इस क्रम में अग्रिम चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एक सैन्य अधिकारी के अनुसार एलओसी पर यही समय है, जब बर्फ पिघल जाती है। नवंबर माह तक एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ करवाई जाती रही है। लेकिन इस बार सेना की सतर्कता से असफल रहने और पीओके के लांचिंग पैड पर आतंकवादियों के जमा होने से पाक घबरा गया है।
विज्ञापन


इसी कारण पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है, ताकि एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ करवाई जा सके। उधर, एलओसी पर सेना की लगातार सतर्कता के कारण आतंकी संगठन अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आतंकी नावेद से ध्यान बंटाने के लिए गोलाबारी की

special story on pakistan ceasefire violation

पांच अगस्त को बीएसएफ के काफिले पर हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद भी आईएसआई और आतंकी संगठनों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नावेद के संबंध में लगातार समाचार आने से पाकिस्तान परेशान है।

उसे डर है कि भारत नावेद के मामले को संयुक्त राष्ट्र में पेश कर पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। गिरफ्तार आतंकी से संबंधित खबरों से ध्यान बंटाने के लिए भी पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा है। ताकि विश्व का ध्यान इस ओर बांटा जा सके।

इतना ही नहीं, पाक ने अपने देश में भारत के उप उच्चायुक्त को बुलाकर फायरिंग का आरोप जड़ दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार लांचिंग पैड में बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ के इंतजार में बैठे हैं। आतंकी संगठन उन्हें नवंबर से पहले घुसपैठ करवाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed