फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special story from cinaini

एक बार गाड़ी में बैठा और 4 दिन तक रहा बेहोश

Tue, 19 Aug 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Tue, 19 Aug 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
special story from cinaini

तेज रफ्तार जिंदगी में आज भी कोई व्यक्ति हर आसान और मुश्किल सफर पैदल ही तय करे यह हजम नहीं होता। लेकिन तहसील के चप्पड़ गांव का रहने वाला अधेड़ लाल सिंह ऐसा ही व्यक्ति है।

विज्ञापन


52 साल की उम्र में वह केवल एक बार गाड़ी पर चढ़ा था। गाड़ी से वह उसका पहला और आखिरी सफर था।लाल सिंह ने बताया कि बीस वर्ष पहले वह पहली बार एक वाहन पर सफर कर किया था।
विज्ञापन


लेकिन उसे इतनी अधिक उल्टियां हुईं कि तीन-चार दिन वह बेहोश रहा था। इसके लिए वाहन से वह उसका पहला और अंतिम सफर साबित हुआ।

हर रोज चलते 40 क‌िमी पैदल

special story from cinaini

इस सफर के बाद हई उल्टियों के कारण उसने प्रण कर लिया कि चाहे जितनी इमरजेंसी हो, लेकिन वह वाहन पर नहीं चढ़ेगा।

तब से वह कहीं भी पैदल ही सफर करता है। उसने बताया कि हर रोज वह औसतन 35 से 40 किलोमीटर का सफर करता है। लाल सिंह की माने तो जम्मू, हिमाचल, कठुआ, बनी, बटोत व अन्य जगहों पर भी वह पैदल ही गया है।

लंबे सफर के लिए वह सुबह चार बजे उठकर अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ता है। रास्ते के लिए खाना भी अपने साथ घर से ही ले लेता है।

उसने यह भी कहा कि सरकारी नौकरी भी सिफ इसलिए ही नहीं की क्योंकि उसका सफर गाड़ी से होता जो उसे मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed