फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   special bus service for women in jammu

जम्मू में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Sat, 25 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
special bus service for women in jammu
बस हरी झंडी द‌िखातीं सीएम महबूबा - फोटो : Amar Ujala
शीतकालीन राजधानी जम्मू की महिलाओं को शनिवार को मुख्यमंत्री ने विशेष बस सेवा का तोहफा देते हुए तीन बसों को झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


यह बसें पंजतीर्थी से गांधीनगर-शास्त्री नगर बाया गांधीनगर महिला कालेज, पंजतीर्थी से बोहड़ी आनंद नगर और पंजतीर्थी से बनतालाब रूपनगर रूट पर चलेंगी। एसआरटीसी ने इन बसों को चलाने का जिम्मा लिया है। 
विज्ञापन


परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुनील शर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के करीब महिलाओं के लिए विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया और इस दौरान उन्होंने बस में बैठी महिलाओं से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा को मिली सफलता के बाद इसे जम्मू में शुरू किया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से पूरी रियासत में ऐसी बसों को चलाया जाएगा।

मुसाफिर महिलाएं बोलीं, फील गुड

special bus service for women in jammu
बस में यात्रा करतीं मह‌िलाएं - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि एसआरटीसी नई बसें खरीदने जा रही है और नई बसों को महिलाओं की सुविधा के लिए चलाया जाएगा। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी कि महिलाओं की विशेष बसों में कंडक्टर और ड्राइवर भी महिला हो।

उन्होंने कहा कि फिलहाल हैवी लाइसेंस वाली महिलाएं रियासत में इक्का-दुक्का ही हैं और इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए विशेष बसें सुविधाजनक रहेंगी। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ की राशि से महिलाओं की विशेष बसों की खरीदारी होगी और इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ओर से झंडी दिखाकर शास्त्री नगर गांधीनगर रूट के लिए रवाना की गई महिलाओं के लिए विशेष बस में बैठी महिला यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

महिला यात्री वीणा, रीणा और सीमा ने कहा कि उन्हें फील गुड का एहसास हो रहा है। महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा की जम्मू में खास जरूरत थी। अन्य रूटों पर भी महिलाओं के लिए विशेष बसें चलाई जानी चाहिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed