{"_id":"15d55650b7f80d3521fb5b811b7b8a9a","slug":"special-arrangements-for-kashmiri-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे विशेष प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे विशेष प्रबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 12 Sep 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से उधमपुर तक पहुंचे करीब चार हजार से अधिक लोगों के लिए जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर मुफ्त सुविधाएं प्रदान की है। लंगर, जूस, ट्रांसपोर्ट आदि के अलावा इन यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधीश ने स्वयं स्टेशन पर पहुंचकर इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और हर जरूरतें पूरी करने के आदेश दिए। सभी विभागों को इसके लिए सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर से किसी तरह उधमपुर पहुंचे हजारों लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन शुक्रवार को पूरी तरह से हरकत में दिखा। सुबह से रेलवे स्टेशन पर लंगर की व्यवस्था की गई थी। दोपहर के समय डीसी यशा मुद्गल ने स्वयं रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
डीसी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि रामबन से ही हजारों लोगों को सेना और राज्य परिवहन निगम की बसों से उधमपुर पहुंचाया जा रहा है। कई लोग पैदल भी उधमपुर तक पहुंचे हैं। जखैनी चौक पर भी दो मेटाडोर को खड़ा किया गया है। ताकि लोगों को स्टेशन पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो। इनके लिए प्रशासन ने मुफ्त में ट्रांसपोर्ट सुविधा रखी है।
विज्ञापन
स्टेशन पर भी गैर सरकारी संगठनों की मदद से चाय, कुलचा, खाने की व्यवस्था की गई। पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पीएचई के टैंकरों का भी प्रबंध किया गया है। दोपहर और रात को इन यात्रियों को खाने की कमी नहीं हो, यह भी सुनिश्चित कर लिया गया है। नगर परिषद को भी स्टेशन पर साफ सफाई बरकरार रखने के आदेश दिए गए हैं। कई जगह अतिरिक्त डस्टबिन रखे हैं।
रेलवे प्रशासन से भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है। इन लोगों ने कई दिनों से खाना नहीं खाया है। इसलिए जूस का भी प्रबंध किया गया है। पूरी व्यवस्थाओं से संतुष्टि जताते हुए डीसी ने कहा कि बारिश होने की संभावनाओं के कारण अगर जरूरत होगी तो इनके लिए अतिरिक्त टेंट लगाए जाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से भी ठहराने की व्यवस्था के लिए अपील की गई है। कोशिश है कि सभी लोग अपने घर पहुंच जाएं। रेलवे ने भी विशेष ट्रेनों का प्रबंध किया है।