{"_id":"576110334f1c1b847c11bcca","slug":"speaker-says-govt-will-respond-at-appropriate-time-on-handwara-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हदवाड़ा हत्याकांड पर उपयुक्त समय पर जवाब देगी सरकार: स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हदवाड़ा हत्याकांड पर उपयुक्त समय पर जवाब देगी सरकार: स्पीकर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुद आतंकी हमले पर जारी हंगामे के दौरान आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने हंदवाड़ा हत्याकांड का मामला उठाया। उन्होंने स्पीकर कविंद्र गुप्ता से पूछा कि सरकार कब तक हंदवाड़ा हत्याकांड की जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन
रशीद ने कहा कि डिप्टी स्पीकर ने सोमवार को सरकार को निर्देश जारी किए थे कि वह हंदवाड़ा मामले की जांच रिपोर्ट आज सदन के सामने पेश करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, आखिर कब सरकार जवाब देगी?
विज्ञापन
स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार उपयुक्त समय पर जवाब देगी लेकिन, स्पीकर द्वारा दिए गए जवाब पर रशीद समेत अन्य विपक्ष के विधायक नाराज दिखे और हंगामा कर गुस्सा ज़ाहिर किया।
विज्ञापन
इस बीच रशीद ने कहा कि आखिर उपयुक्त समय है क्या? गौरतलब है कि 2016-17 के बजट सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष ने सदन में सरकार द्वारा हंदवाड़ा हत्याकांड को लेकर जांच रिपोर्ट जारी करने को कहा गया है। लेकिन, अभी तक सरकार की ओर से कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई है।