{"_id":"ecff732f8abf8c584d3cd4ff5f93d1b0","slug":"speaker-kavinder-gupta-called-all-party-meeting-before-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र से पहले स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र से पहले स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने 29 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। तमाम विवादित मुद्दों को लेकर तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे सत्र के हंगामी होने की संभावना है।
विज्ञापन
बैठक में बीफ बैन, वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स तथा अन्य मुद्दों पर सभी दलों के बीच तालमेल बनाने की कोशिश होगी ताकि विधानसभा सत्र सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। इसमें पीडीपी से कानून मंत्री बशारत बुखारी, भाजपा के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह व अजय नंदा, कांग्रेस के विकार रसूल, नेकां के अली मोहम्मद सागर, इंजीनियर रशीद, मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, हाकिम यासीन भाग लेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्षने बताया कि सभी दलों के साथ बैठक कर विस सत्र को शांतिपूर्वक चलाने में सभी का सहयोग मांगा जाएगा। स्पीकर होने के नाते वह मर्यादा के अनुरूप सदन को सुचारु रूप से चलाने की हर कोशिश करेंगे ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके।