फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soz says wrong decision to make become Cm of omar

उमर को सीएम पद देने का निर्णय गलत: सोज

Sat, 13 Dec 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Dec 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
soz says wrong decision to make become Cm of omar

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कहा कि नेकां को छह वर्ष तक मुख्यमंत्री पद देने का कांग्रेस का निर्णय गलत था। मुख्यमंत्री उमर ने हमेशा ही कांग्रेस के मुद्दे का विरोध किया।

विज्ञापन


सैफुद्दीन सोज शनिवार को कसबे में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाट बिरादरी को ओबीसी का दर्जा देने और ओबीसी का आरक्षण दोगुना करने के लिए कांग्रेस ने हमेशा समर्थन किया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य में रीजनल काउंसिल बनाने के पक्ष में है इसलिए कांग्रेस ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस ने हमेशा जम्मू और कश्मीर के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए, ताकि दोनों खित्तों में समानता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे को छिपा रही है, जिसमें अनुच्छेद 370 सहित जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी शामलाल शर्मा की जीत जरूरी है, ताकि यहां का विकास हो सके। राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed