{"_id":"a58b11ef132cb7445910b53abcb99b1b","slug":"south-asian-chess-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत की वादियों में दौड़ेंगे घोड़े और वजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत की वादियों में दौड़ेंगे घोड़े और वजीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आगामी 1 से 6 सितंबर को साउथ एशियन एमेच्योर चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में पहली बार हो रही चेस के इस महाकुंभ में आठ सार्क देशों के धुरंधर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
नौ राउंड के मुकाबलों में विजेताओं को दस लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। आल जेएंडके चेस एसोसिएशन के प्रधान और आल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चैंपियनशिप में भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश के प्रतिभागी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आल जेएंडके चेस एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से करवाई जा रही इस चैंपियनशिप में सार्क देशों से 250 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसमें जेएंडके से 75 के करीब प्रतिभागी शिरकत करेंगे। चेस में फिडे नियमों के तहत हो रही इस चैंपियनशिप के लिए आगामी 1 जुलाई तक टीमों की इंट्री ली जाएंगी। इसके बाद लेट फीस ली जाएगी।
फिडे में 2000 रेटिंग से नीचे और अनरेटिड प्रतिभागी शिरकत कर पाएंगे। चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए एशियन चेस फेडरेशन की ओर से चीफ अरबिटर के साथ सात उपअरबिटर नियुक्त किए जाएंगे।