{"_id":"59204acb4f1c1bb315f22f48","slug":"sources-say-that-nayeem-khan-has-been-suspended-from-hurriyat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग ऑपरेशन मामले में हुर्रियत ने नईम खान को निकाला, घर पर NIA का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग ऑपरेशन मामले में हुर्रियत ने नईम खान को निकाला, घर पर NIA का छापा
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 21 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
नईम खान
- फोटो : ANI
पाकिस्तान से फंडिंग के मामले में एनआईए का अलगाववादियों पर शिकंजा कस गया है। एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। दो अलगाववादियों से इस संबंध पूछताछ हुई है। जांच एजेंसी ने अलगाववादी नईम खान के श्रीनगर में गुलबर्क स्थित आवास पर छापा भी डाला है। हालांकि छापे की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
आरोपी बिट्टा कराटे और जावेद गाजी बाबा की शनिवार को एनआईए टीम के समक्ष पेशी हुई। नईम खान नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए नहीं गए। उधर, हुर्रियत के अध्यक्ष सैयद आली शाह गिलानी ने हुर्रियत के प्रांतीय अध्यक्ष और नेशनल फ्रंट के चेयरमैन नईम खान को बुनियादी सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
नईम एक निजी चैनल के स्टिंग आपरेशन में पाकिस्तान से हिंसा के लिए फंड आने की बात कहते दिखाई दिए थे। नईम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि निजी समाचार चैनल ने संबंधित वीडियो से छेड़छाड़ की है। चैनल द्वारा छोटी-छोटी क्लिप दिखाई जा रही है जिनके साथ छेड़छाड़ की गई है। साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि चैनल पूरी क्लिप बिना एडिट के चलाए।

Trending Videos
एनआईए
- फोटो : File Photo
खान ने मीडिया पर कश्मीर मूवमेंट को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर हमें फंडिंग चाहिए होती है तो हम पीड़ितों के लिए स्थानीय स्तर पर पैसे जमा करते हैं।
हर्रियत के प्रवक्ता का कहना है कि हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा गिलानी के हैदरपोरा स्थित घर पर एग्जीक्यूटिव बॉडी की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें नईम खान को सभी सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन पुलिस ने बैठक नहीं होने दी। गिलानी के घर के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।