{"_id":"e729678ab1dab35b2135875f34c4a507","slug":"sopore-bypass-bridge-will-open-in-august-bukhari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर बाईपास पुल अगस्त में खुलेगा: बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर बाईपास पुल अगस्त में खुलेगा: बुखारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क एवं भवन मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा है कि 226 मीटर लंबा सोपोर बाईपास पुल सरकार इसी साल अगस्त महीने में खोल देगी। निर्माण कार्य में कोई देरी नहीं होगी। वह निजी तौर पर इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1980 में पुल के निर्माण की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य 1992-93 में शुरू तो हुआ, लेकिन अधर में लटक गया। इसके बाद बीआरओ की ओर से मीर कंस्ट्रक्शन को 2004 में निर्माण कार्य का ठेका दिया गया।
विज्ञापन
इस पुल को 2008 तक खोले जाने का लक्ष्य था। मौजूदा सरकार ने केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस मामले को उठाया। बुखारी का कहना है कि अगस्त में इस पुल को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे न केवल कुपवाड़ा और बारामुला को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, बल्कि देश की दूसरी सबसे बड़ी फ्रूट मंडी से इस छोटे मार्ग के माध्यम से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। उनका कहना है कि बीआरओ जुलाई में पुल को सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को सौंप देगी। अगस्त में इसको कमीशन किया जाएगा।
बुखारी का कहना है कि सरकार आरएंडबी सेक्टर के तहत अहम परियोजनाओं, जिसमें सोपोर बाई पास पुल, परीमपोरा नरबल रोड, श्रीनगर काजीगुंड स्ट्रैच और मुगल रोड और श्रीनगर की कुछ अन्य सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करवाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे की खस्ता हालत पर भी निर्माण एजेंसी को काम तेजी से पूरा करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।