{"_id":"a730a41c8e968fb65a65eb12f91437c3","slug":"soon-will-solve-the-problems-of-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जल्द हल होंगी लोगों की समस्याएं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जल्द हल होंगी लोगों की समस्याएं’
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
कसबे में वीरवार को भाजपा की बैठक हुई। इस मौके पर विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि अखनूर-जम्मू मार्ग पर बढ़ते हादसे को देखते मार्ग को फोर लेन करने के लिए केंद्र सरकार को प्रोजेक्ट भेज दिया गया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास कार्य से संबंधित उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य में सरकार का गठन नहीं होगा। जम्मू की जनता ने बड़ी संख्या में जीत दिलाकर भाजपा पर विश्वास जताया है। सरकार बनते ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की आगामी बैठक में कार्यकर्ता एक बैनर के तले भाग लेंगे। इसमें विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। पूर्व मंत्री गोविंद राम शर्मा ने कहा कि अब अखनूर से तानाशाही का साम्राज्य खत्म हो गया है। स्थानीय लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, त्रिलोचन दत्त, ब्रिजपाल, अजय मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन