फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soon Jammu will get rid of jam, parking facility will be provided this month

जल्द ही जम्मू को जाम से मिलेगी निजात, इसी महीने मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Sat, 08 Feb 2020 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Soon Jammu will get rid of jam, parking facility will be provided this month
जल्द ही जम्मू को जाम से मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों के शहर में बस टर्मिनल कम पार्किंग की सुविधा इसी माह मिलेगी। जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से उद्घाटन करने के लिए समय भी मांग रहे हैं। समय मिलने के बाद इसका शुभारंभ हो जाएगा। बस टर्मिनल के लिए सड़क बनाने का काम चल रहा है। यह काम इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, पार्किंग का काम भी पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


धरातल मंजिल में बस टर्मिनल होगा। यहां पर एक साथ 70 बसें पार्क होंगी। इसी तरह प्रथम, द्वितीय मंजिल में वाहन पार्किंग होगी। तीसरी मंजिल में कामर्शियल स्पेस होगा। चौथी और पांचवीं मंजिल में दोपहिया और बड़े वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा रहेगी। मौजूदा समय में पार्किंग स्थल नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण वाहन चालकों को वाहन सड़कों किनारे ही पार्क करने पड़ते हैं। अब बस टर्मिनल का शुभारंभ होने से बीसी रोड से भी बसों को पार्क नहीं करना पड़ेगा। गंतव्य के लिए बस टर्मिनल से ही बसें मिल जाएंगी। जेडीए के अधीक्षण अभियंता धर्म पाल ने कहा कि इसी माह बस टर्मिनल कम पार्किंग का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए उपराज्यपाल से समय मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed