फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soon Jam Removed in Talab Tillo Market

Jammu News: तालाब तिल्लो बाजार के बदल रहे हालात, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
Soon Jam Removed in Talab Tillo Market
- नहर को गहरा करने के बाद अब सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 20.21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तालाब तिल्लो बाजार में लोगों को अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इस बीच, सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाए जाएंगे ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से होती रहे। पहले सड़क कम चौड़ी होने के कारण अकसर यहां जाम की समस्या रहती थी। कई बार तो आधा-आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहते थे। स्मार्ट सिटी परियोजना में अब सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
इससे पहले ज्यूल चौक से कैनाल हेड तक सड़क को चौड़ा किया गया था। अब कैनाल हेड से तालाब तिल्लो सड़क तक का काम चल रहा है। काम मुकम्मल होने के बाद तारकोल डाला जाएगा। इससे बोहड़ी, पाटा बोहड़ी आसपास इलाकों से ज्यूल चौक आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट भी इस मार्ग से ज्यादा होती है। इसके अलावा कन्वेंशन सेंटर, अधिकारियों के आवास भी इसी मार्ग पर हैं। परियोजना के तहत कुल 20.21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


18 मई 2022 को काम शुरू हुआ, दो बार बढ़ी डेडलाइन
परियोजना पर 18 मई 2022 को काम शुरू हुआ था। इसे पूरा करने की डेडलाइन 30 जून 2023 रखी गई थी। फिर इसे दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। अब काम पूरा करने का लक्ष्य जुलाई 2024 रखा गया है। यानी दो बार डेडलाइन बढ़ाई गई है। अब तीसरी में काम मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ का निर्माण कार्य भी जारी
परियोजना के तहत सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण भी जारी है। इसके अलावा गुरुद्वारा से तालाब तिल्लो चौक तक नहर की चौड़ाई कम की गई है। इसे और गहरा किया गया है। सड़क के बीच डिवाइडर पर भी काम होना है। कैनाल हेड और बोहड़ी चौक में दो छोटी रोटरी का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइटें और वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे।

कोट.....
तालाब तिल्लो रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इससे जाम की समस्या हल होगी। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्टों पर भी काम जारी है।
- रजनीश अबरोल, जीएम सिविल, स्मार्ट सिटी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed