फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soon everything will be normal in srinagar

पार्कों, सैरगाहों में जल्द लौटेगी रौनक

Thu, 16 Oct 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 16 Oct 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
soon everything will be normal in srinagar

बाढ़ ने श्रीनगर के बाग-बगीचों और पार्कों को बेरौनक कर दिया था। अलग-अलग रंग, किस्म के फूल और पेड़-पौधों जो यहां विशेष आकर्षण का केंद्र बनते थे, वहां बाढ़ के बाद कीचड़ और गंदगी का आलम पसरा था। उन स्थानों को एक फिर से गुलजार करने की कवायद शुरू हो गई है, ताकि पर्यटक उनका आनंद उठा सकें।

विज्ञापन


इसमें सैरगाह से लेकर बड़े पार्क तक शामिल हैं। डायरेक्टर फ्लोरीकल्चर सुनील मिश्री के अनुसार श्रीनगर शहर के बाग-बगीचे जिनमें बाढ़ का पानी सूख चुका है, उनमें नई पनीरी लगाने के काम में कर्मचारी जुट गए हैं। वहीं, जिनमें अभी ज्यादा नमी है, उसमें काम करने में दिक्कत आ रही है। उनके अनुसार कई बगीचों में काफी दिनों तक जमा रहा। अभी उन्हें सूखने में समय लगेगा।
विज्ञापन


हालांकि विभाग की कोशिश है कि जल्द से जल्द पार्कों को गुलजार किया जाए। गौरतलब है कि श्रीनगर के प्रताप पार्क, शेर-ए-कश्मीर पार्क, इकबाल पार्क, जौगर पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, शालीमार पार्क में बाढ़ का पानी घुस गया था। जिससे पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनकी रौनक नए सिरे लौटाने की कवायद शुरू कर दी गई है। फ्लोरीकल्चर निदेशक के अनुसार सचिवालय के अंदर के बगीचे को ठीक कर दिया गया है। पोलो ग्राउंड का काम कुछ हो गया है, कुछ काम बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed