फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sonia gandhi meets Omar Abdullah

उमर अब्दुला और सोनिया की मुलाकात से रियासत की सियासत गरमाई

Thu, 04 May 2017 12:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Thu, 04 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi meets Omar Abdullah
उमर अब्दुल्ला और सोनिया गांधी - फोटो : File Photo
पीडीपी-भाजपा में तनातनी के बीच उमर-सोनिया मुलाकात रियासत की राजनीति में नया गुल खिला सकती हैं। माना जा रहा है कि फिर से महागठबंधन बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक चली बैठक में रियासत के सियासी हालात, घाटी के हालात, आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी सहित आम लोगों को हो रही दिक्कतों पर बात हुई।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ एलायंस के तहत अलगाववादियों सहित सभी पक्षकारों से बात किए जाने का स्पष्ट जिक्र होने के बाद भी केंद्र की ओर से अलगाववादियों से बात नहीं करने के एलान से महबूबा खासी नाराज बताई जा रही हैं। ऐसे में गठबंधन पर आंच की भी चर्चाएं हैं। पीडीपी में भी इसे लेकर भाजपा के साथ संबंधों की समीक्षा का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर भी भाजपा नेतृत्व के समक्ष आपत्ति जता चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले विधायक बाकिर रिजवी को उनसे मिलाए जाने से पीडीपी के तेवर और तीखे हुए हैं।

Sonia gandhi meets Omar Abdullah
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : File Photo
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की सेना की ओर से जीप पर बांधकर युवक को घुमाए जाने के मामले में किए गए ट्वीट और रियासत के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश के वायरल वीडियो से आहत पीडीपी पर कश्मीरियों का दिल जीतने के लिए दबाव बढ़ा है। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि रियासत में महागठबंधन बनाया जा सकता है। 

मुलाकात में राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर भी चर्चा हुई। नेकां-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में फारूक अब्दुल्ला के श्रीनगर लोकसभा सीट से उपचुनाव में जीत के बाद यह पहली मुलाकात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed