{"_id":"ca0686790e06e99fd7630af0a0e26c45","slug":"sonia-gandhi-and-rahul-gandhi-to-campaign-for-jammu-and-kashmir-elections-next-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया, राहुल अगले सप्ताह कश्मीर आएंगे प्रचार करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया, राहुल अगले सप्ताह कश्मीर आएंगे प्रचार करने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में अगले सप्ताह प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के नियंत्रण कक्ष के अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य गुलाम नबी मोंगा ने आज कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के तीसरे सप्ताह में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे। दोनों स्टार प्रचारक जम्मू क्षेत्र के चेनाब घाटी और कश्मीर घाटी में एक़ एक रैलियां संबोधित करेंगे।
राज्य में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 15 विधानसभा सीटों के लिए 15 उम्मीदवार उतारे हैं जिसके लिए मतदान 25 नवम्बर को होगा। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार करने वाले कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद और शकील अहमद शामिल हैं।