फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sonamarg Road Accident : Another Body Retrieved Toll Five vehicle fell into Sindh river

सोनमर्ग: बचाव अभियान जारी, 9 लोगों को ले जा रहा वाहन सिंध नदी में गिरा, पांच शव मिले, एक लापता, तीन को बचाया

Mon, 29 Apr 2024 12:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 12:55 PM IST
सार

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक तवेरा वाहन नौ लोगों को लेकर जा रहा था। तभी गगनगैर इलाके में वाहन सिंध नदी में लुढ़क गया। बचाव दल ने तीन लोगों को तत्काल बचा लिया जबकि अन्य छह लापता हो गए। इनमें से पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Sonamarg Road Accident : Another Body Retrieved Toll Five vehicle fell into Sindh river
सोनमर्ग: बचाव अभियान के दौरान - फोटो : फिरदौस

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में सोमवार को दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है। रविवार शाम यहां नौ यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन सिंध नदी में गिर गया। हादसे में वाहन सवार छह लोग लापता हो गए, जबकि तीन को बचा लिया गया। इनमें से पांच लोगों के शव अबतक बरामद किए जा चुके हैं। एक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक तवेरा वाहन नौ लोगों को लेकर जा रहा था। तभी गगनगैर इलाके में वाहन सिंध नदी में लुढ़क गया। बचाव दल ने तीन लोगों को तत्काल बचा लिया जबकि अन्य छह लापता हो गए। बचाए गए तीनों यात्रियों को गुंड पीएचसी में भर्ती कराया गया। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि गुंड थाने की पुलिस ,सीआरपीएफ 118 बीएन और सेना 34 असम राइफल्स, यातायात ग्रामीण पुलिस, नागरिक प्रशासन, स्थानीय लोगों एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। लापता लोगों को खोजने का काम तेजी से चलाया गया। सिंध दरिया का बहाव काफी तेज है इसके कारण राहत कार्य में दिक्कतें आती रहीं।

13 दिन पहले झेलम में डूब गए थे 19 लोग

16 अप्रैल को श्रीनगर में झेलम दरिया में 19 लोगों को ले जा रही एक नाव निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकराकर पलट गई थी। हादसे में 10 लोगों को तत्काल बचा लिया गया था। छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन लापता हो गए थे। लापता लोगों में दो के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed