फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sonam lompo elected as CEC leh

सोनम दावा ने संभाली लेह परिषद की कमान

Wed, 04 Nov 2015 11:15 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
sonam lompo elected as CEC leh

चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा ने मंगलवार को लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद का गठन कर लिया। थिकसे से पार्टी के पार्षद डॉ. सोनम दावा लोम्पो ने मुख्य कार्यकारी काउंसलर (सीईसी) के तौर पर शपथ ग्रहण की। भाजपा और पीडीपी के प्रमुख नेताओं ने गठबंधन की एकजुटता को दर्शाते हुए शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


लेह के पोलो ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भाजपा के सीईसी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद दावा ने कार्यभार भी संभाल लिया।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि लेह में भी नए अध्याय की शुरूआत हुई है। जब से पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता में आई है हर क्षेत्र को विकास के समान मौके मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों को आज लोकतंत्र का पर्व मनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव नतीजों से रियासत में सरकार पूरी हो गई

sonam lompo elected as CEC leh

जम्मू-कश्मीर भारत का ताज है और लद्दाख उसका अहम हिस्सा। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस अवसर पर सही फैसले के लिए लद्दाख की जनता को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव नतीजों से रियासत में सरकार पूरी हो गई है।

शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने लेह में सात सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने और लेह डिग्री कालेज में जियोलॉजी विभाग एवं स्किल डेवलपमेंट विभाग खोलने का एलान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना, उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, मंत्री शेरिंग डोरजे, सांसद थुपस्तान छेवांग, महासचिव संगठन अशोक कौल व लेह के जिला उपायुक्त की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed