{"_id":"58836cbc4f1c1b9a25effa7c","slug":"son-support-zaira-wasim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के बेटे ने किया दंगल गर्ल जायरा का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के बेटे ने किया दंगल गर्ल जायरा का समर्थन
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 21 Jan 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल गर्ल जायरा वसीम को कश्मीर के कट्टरपंथी धड़े से हैरत भरा समर्थन मिला है। अलगाववादी तंजीम दुख्तरान-ए-मिल्लत की मुखिया आसिया अंद्राबी और डॉ मोहम्मद कासिम फक्तू के बेटे मोहम्मद बिन कासिम ने जायरा की कामयाबी और हिम्मत की दाद दी है।
घाटी में जायरा के पोस्टर जलाने की घटना के बाद फेसबुक पर जायरा का बचाव करते हुए कासिम ने पोस्टर जलाने वालाें का हवाला देकर कश्मीरी कौम को जाहिल करार दिया। हालांकि इस टिप्पणी के बाद कासिम का फेसबुक पर जोरदार विरोध हुआ। उसने सफाई दी कि जाहिल कौम का मतलब सभी कश्मीरियों से नहीं, बल्कि जायरा के पोस्टर जलाने वालों से था।
ऑस्ट्रेलिया में एमबीए की पढ़ाई कर रहे 26 वर्षीय कासिम ने लिखा, आमिर खान की दंगल फिल्म से शोहरत पाने वाली जायरा ने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के ट्वीट का जवाब देकर अपना दम दिखा दिया है।

'जाहिल लोग जला रहे जायरा का पोस्टर'
Zaira Wasim
- फोटो : File Photo
कासिम ने लिखा, मैं जायरा को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, लेकिन उसकी फेसबुक पोस्ट और ट्वीट पढ़ने के बाद उसे मजबूत लड़की पाया है। एक समझदार और असाधारण बच्ची को हमारी मदद की जरूरत है।
उसने आगे लिखा, मेरी यह पोस्ट दंगल फिल्म में उसकी अदाकारी की तारीफ के लिए नहीं है, बल्कि जिस तरह से उसने दोगली सियासत करने वालों को जवाब दिया है, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। उसने लिखा, जायरा ने हिजाब के समर्थन में खुलकर बात की है और कुछ जाहिल लोग उसके पोस्टर जला रहे हैं।