जम्मू में डेंगू से एमएलसी के बेटे की मौत, कुल 74 मामले आए सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच जम्मू संभाग में सोमवार को छह नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ संभाग के विभिन्न जिलों में अब तक 74 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. गुरजीत सिंह सूदन के अनुसार संभाग में अभी आधिकारिक तौर पर डेंगू से किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि कई लोग अपने स्तर पर दूसरे राज्यों के अस्पतालों में इलाज के लिए गए हैं। संभाग के विभिन्न हिस्सों से अब तक 606 संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें 74 पाजिटिव आए हैं।
जम्मू के आसपास के जिले भी प्रभावित
डेंगू के अधिकांश मामलों में पीड़ित बाहरी राज्यों से डेंगू का डंक साथ में लाए हैं। अब तक जम्मू के बाद कठुआ जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है। दर्जनों सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
हालांकि तापमान में गिरावट आने से डेंगू की आशंका थोड़ी कम हुई है, लेकिन ताजा पाजिटिव मामलों का आना भी जारी है। जम्मू संभाग के जिला कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी, रियासी सहित अन्य जिले डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं।