फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   someone broke treasury officer car mirror

किसने तोड़ा ट्रेजरी अफसर की गाड़ी का शीशा

Thu, 29 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Thu, 29 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
someone broke treasury officer car mirror

नगर निगम टाउन हाल में वीरवार की दोपहर एक बजे उस समय हंगामा हो गया, जबकि ट्रेजरी अफसर की गाड़ी का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। इस घटना में चालक बाल-बाल बचा है।

विज्ञापन


ट्रेजरी अफसर का आरोप है कि नगर निगम कमिश्नर के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पीएसओ से पहले कार के टायरों की हवा निकालने के लिए कहा फिर पत्थर मारने के लिए कहा था।
विज्ञापन


ट्रेजरी अफसर रियाज हुसैन के मुताबिक उन्होंने हरि मार्केट पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम कमिश्नर ने अपने पीएसओ से कहा इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कहने पर ही किसी ने उनकी गाड़ी (जेके 02 एएफ 4560) पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। इस घटना में उनका चालक मुनीर हुसैन बाल-बाल बचा।

घटना की सूचना मिलते ही वह आफिस से बाहर आए और देखा कि कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेजरी अफसर की गाड़ी नगर निगम आफिस के गेट के सामने खड़ी थी।

जहां से लोगों को गुजरने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में नगर निगम कमिश्नर आईं। उन्होंने देखा कि ट्रेजरी अफसर की गाड़ी यहां पर कैसे खड़ी है।

तभी उन्होंने पीएसओ से गाड़ी को वहां से हटाने के लिए बोला, लेकिन गाड़ी लॉक थी, जिस पर कमिश्नर भड़क गई और उन्होंने पहले टायर की हवा निकालने के लिए कहा फिर शीशा तोड़कर गाड़ी को साइड में लगाने को कहा था।

इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर मंदीप कौर से बात की गई तो उन्होंने बैठक में व्यस्तता बताते हुए कोई जवाब नहीं दिया।

नगर निगम टाउन हाल में ट्रेजरी अफसर की कार को पत्थर मारकर तोड़ने की घटना हुई तो कुछ ही मिनटों के बाद सफाई कर्मियों ने ट्रेजरी अफसर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा होने पर ट्रेजरी का काम ठप कर दिया।

ट्रेजरी के मुलाजिम भी मार्केट चौकी जा पहुंचे। जरनैल खोखर, सन्नी गिल और संजू बूरट के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने ट्रेजरी अफसर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार के शीशे तोड़े जाने को लेकर पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी थी।

नेताओं ने ट्रेजरी अफसर के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले छह माह से उनका जीपी फंड का पैसा नहीं मिला है। उनका का आरोप है कि पैसे ट्रेजरी में आ चुके हैं, लेकिन उन्हें जानबूझकर नहीं दिए जा रहा है।

इसके जवाब में ट्रेजरी अफसर ने सभी मुलाजिमों को फाइनेंस विभाग या संबंधित मंत्रियों से मिलने की सलाह दी है।  सिटी थाने की एसएचओ शक्ति शर्मा के मुताबिक सूचना मिलते ही वह मार्केट चौकी इंचार्ज को साथ लेकर मौके पर गई थी, वहां ट्रेजरी अफसर ने घटना संबंधी लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है।


नगर निगम कमिश्नर ने भी शिकायत देते हुए अवैध पार्किंग का हवाला दिया है कि लोग अनावश्यक तरीके से उनके दफ्तर के सामने वाहन खड़े करते हैं। दोनों की शिकायत मिलने के बाद जांच जारी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed