फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldiers will be able to fight the weather along with nefarious antics of China in Ladakh

लद्दाख में चीन की नापाक हरकतों के साथ मौसम से भी लड़ पाएंगे जवान, लगाया जाएगा डॉप्लर रडार

Wed, 25 Nov 2020 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
soldiers will be able to fight the weather along with nefarious antics of China in Ladakh
जम्मू और बनिहाल में भी एक्स-बैंड रडार इंस्टाल किए जा रहे हैं... - फोटो : amar ujala

लेह में मौसम विभाग का बुनियादी ढांचा उन्नत किया जा रहा है। यहां शीघ्र ही डॉप्लर रडार लगाया जा रहा है। सेना के हर मूवमेंट को इससे लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पूरे लद्दाख में 10 नई मौसम वेधशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार हर कोने से सही डाटा मिलने से मौसम की सटीक भविष्यवाणी से फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने के लिए लेह में मौसम विभाग द्वारा पूर्ण रूप से सेटअप किया जा रहा है। इसमें वहां पर डोप्लर रडार भी इंस्टाल किया जाएगा, जिससे मौसम की हर हरकत की जानकारी जल्द प्राप्त हो पाएगी। अधिकारी ने बताया कि रडार की खासियत यह है कि यह आधे घंटे से कम समय के भीतर मौसम में होने वाले बदलावों को तुरंत डिटेक्ट कर लेता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लद्दाख में इस वक्त केवल तीन जगहों लेह, कारगिल और द्रास में वैदर ओबजरवेट्री हैं लेकिन जल्द ही पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 10 और वैदर ओबजरवेट्री स्थापित की जाएंगी। इनमें जंसकार, पर्चिक, संकू, न्योमा, तुर्तुक, नोबरा, पंगू आदि जगहें शामिल हैं। इतना ही नहीं लेह में मौसम विभाग की ओर से रेडियेशन, पोल्यूशन और ओजोन यूनिट भी स्थापित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा लद्दाख में बुनियादी ढांचे में उन्नयन न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे लद्दाख क्षेत्र में तैनात सेना के लिए भी काफी लाभदायक साबित होगा। मौसम की भविष्यवाणी के अभाव में कई बार जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा इन सब चीजों के लगाए जाने से सेना को मौसम की हर जानकारी समय से पहले प्रदान की जाएगी।


सटीक भविष्यवाणी से किसानों को भी फायदा
मौसम विभाग की ओर से जम्मू और बनिहाल में भी एक्स-बैंड रडार इंस्टाल किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जम्मू में आने वाले कुछ सप्ताह के दौरान यह कार्य पूरा किया जाएगा जबकि बनिहाल में थोड़ा समय लगेगा। इसके लग जाने से जम्मू के किसानों को काफी लाभ मिल पाएगा। इस रडार से समय पर बारिश, आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बाढ़ आदि की सटीक भविष्यवाणी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed