{"_id":"5f0371858ebc3e42e6732261","slug":"soldier-shot-dead-after-killing-officer-in-ssb-camp-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी कैंप कुलगाम में संतरी ने अधिकारी को मारने के बाद खुद को भी मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी कैंप कुलगाम में संतरी ने अधिकारी को मारने के बाद खुद को भी मारी गोली
Tue, 07 Jul 2020 12:16 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में एसएसबी कैंप में किसी बात को लेकर विवाद के बाद जवान ने अपने एएसआई अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बताते हैं कि कुलगाम कोर्ट कांप्लेक्स के पास एसएसबी 49वीं बटालियन का कैंप है। सोमवार की देर शाम संतरी का एएसआई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने सर्विस राइफल से एएसआई को गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद संतरी ने खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों की शिनाख्त संदीप तथा हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन