{"_id":"47e8ea99f05b94bbbd9a4d19e2e5b1f2","slug":"soldier-killed-split-the-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथगोला फटने से जवान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथगोला फटने से जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले से लगती भारत-पाक नियंत्रण रेखा के गुरेज सेक्टर में गत रात्रि संयोगवश एक हथगोला फटने से एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना तथा पुलिस का एक संयुक्त दल कांजलबन इलाके में घात लगाकर बैठा था। इस बीच एक जवान के पास रखा हथगोला अचानक फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे तुरंत पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है, लेकिन देरशाम तक कोई सफलता हाथ लगने की सूचना नहीं मिली थी। जवान का नाम हरविन्द्र सिंह बताया गया है।
विज्ञापन