{"_id":"6496799bc1bd7c94fb0089e5","slug":"soldier-injured-in-encounter-with-terrorists-search-underway-near-loc-in-j-k-s-poonch-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ एलओसी पर चक्कां दा बाग इलाके में घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन, देर रात जमकर हुई थी गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ एलओसी पर चक्कां दा बाग इलाके में घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन, देर रात जमकर हुई थी गोलाबारी
Sat, 24 Jun 2023 10:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:35 AM IST
सार
पुंछ एलओसी से घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। देर रात से चक्कां दा बाग इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही एलओसी पर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
पुंछ के एलओसी से लगा चक्कां दा बाग इलाके में तैनात जवान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग इलाके में देर रात सेना ने सीमापार से हो रही घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद घुसपैठियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक जवान जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
देर रात से सुबह तक फायरिंग जारी थी। शुक्रवार देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र से दो से तीन आतंकियों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इसे देखते हुए जवानों ने उन्हें ललकारा। इसके बाद आतंकियों ने जोरदार फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। सुबह उजाला होने के साथ ही सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा के साथ अन्य इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया है। इसमें स्थानीय पुलिस और एसओजी जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में सेना का एक जवान जख्मी हो गया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देर रात गुलपुर सेक्टर के रेंजर नाला इलाके में उस हुई जब जवानों ने जंगल और अंधेरे की आड़ में तीन आतंकियों को बड़े हथियारों के साथ के साथ भारतीय इलाके में घुसते देखा।
फायरिंग के बाद आतंकी पास के घने जंगल में भागने गए। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।