{"_id":"699d669fbe05eead0801e64b","slug":"soldier-dog-tyso-recovering-rapidly-after-being-shot-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tyson: आतंकियों की पहली गोली खुद झेली, ऑपरेशन त्राशी का हीरो 'टायसन' तेजी से हो रहा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tyson: आतंकियों की पहली गोली खुद झेली, ऑपरेशन त्राशी का हीरो 'टायसन' तेजी से हो रहा स्वस्थ
Tue, 24 Feb 2026 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:22 PM IST
सार
टायसन ने किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी के दौरान आतंकियों के ठिकाने में प्रवेश करते समय पहली गोली खुद झेली और सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों के खात्मे में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद टायसन स्वस्थ
- फोटो : सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह और उसके दो साथियों के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाला सेना का जर्मन शेफर्ड टायसन अब तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों ने बताया कि टायसन ने आतंकियों के ठिकाने में प्रवेश करते समय पहली गोली खुद झेली, फिर भी बिना डरे आगे बढ़कर आतंकियों पर हमला किया। उसकी बहादुरी के कारण सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान आतंकियों को ठीक से निशाना बनाने और उन्हें ढेर करने में सफल रहे।
विज्ञापन
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा, जख्मी होने के बावजूद टायसन हौसले से भरा हुआ है और अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठा का उदाहरण पेश करता है। वह हर मायने में एक सच्चा योद्धा है।
विज्ञापन
टायसन की एक फ्रंट लेग में चोट लगी थी, जिसे बाद में हेलीकॉप्टर से निकालकर वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लें. जनरल पी.के. मिश्रा ने अस्पताल में जाकर टायसन की स्थिति का जायजा लिया और उसे बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेना ने यह भी कहा कि आतंक फैलाने वालों को अब कहीं भी शरण नहीं मिलेगी और खोज जारी रहेगी।