हर्ट फेल होने से सीआरपीएफ जवान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा के सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक जवान हरियाणा के सोनीपत के लखीमपुर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई।
जानकारी के अनुसार रिआसी जिले के कटरा में सीआरपीएफ की छठी बटालियन के कैंप में सोनीपत के लखीमपुर गांव निवासी कांस्टेबल कर्मवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई।
अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
बेचैनी महसूस करने पर उसने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। साथी जवानों ने इसकी सूचना हेडक्वार्टर में अपने अधिकारियों को दी। सूचना पर जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन इससे पहले की चिकित्सक अपना इलाज शुरू कर पाते जवान की मौत हो गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
योगाश्रम थाना पुलिस ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार हार्ट फेल होने के कारण जवान की जान की मौत हुई है।