{"_id":"0c04aa7213ec186e24c115e65a9913a0","slug":"soldier-commits-suicide-on-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा पर सेना के जवान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा पर सेना के जवान ने की आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के दिगवार क्षेत्र में तैनात सेना के एक जवान ने वीरवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। जवान की पहचान सेना की 12 जाट रेजिमेंट के नायक कृष्ण सिंह निवासी जिला झुनझुन राजस्थान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढे़ छह बजे भारत-पाक नियंत्रण रेखा के दिगवार क्षेत्र में लंगूर पोस्ट के फाइटर गेट पर अचानक गोली चलने की आवाज आई, तो आसपास तैनात अन्य जवानों ने पोजिशन संभालते हुए घटना स्थल की तरफ कूच कर दिया।
विज्ञापन
जहां उन्होंने नायक कृष्ण सिंह को खून से लथपथ देखा। गोली जवान के सिर में लगी थी, जबकि सर्विस रिवाल्वर पास में ही पड़ी थी। अन्य जवानों ने तत्काल उसे पुंछ नगर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक जवान कृष्ण सिंह सन 2002 में सेना में भर्ती हुआ था। वह करीब चार दिन पूर्व 7 फरवरी 2016 को छुट्टी काट कर घर से लौटा था। इस घटना से जाट रेजिमेंट में मातम का माहौल छा गया।