फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Solar power plant will be completed a week before Modi visit

पीएम का जम्मू दौरा: मोदी के दौरे से एक सप्ताह पहले ही पूरा हो जाएगा सौर ऊर्जा संयंत्र, पल्ली गांव में सांसद ने लिया जायजा

Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
सार

सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने पंचायत पल्ली में का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।नेताओं ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से चल रहे कामकाज के बारे में बातचीत की।

विज्ञापन
Solar power plant will be completed a week before Modi visit
palli village samba - फोटो : संवाद

विस्तार

पल्ली पंचायत में 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री दौरे से एक सप्ताह पहले ही सौर ऊर्जा संयंत्र का काम पूरा कर लिया जाएगा। सांसद जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में गांव में पहुंचे भाजपा नेताओं के दल को यह जानकारी परियोजना के ठेकेदार ने दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व विधायक सतपाल शर्मा, देवेंद्र मनियाल और अश्विनी शर्मा ने पंचायत पल्ली में का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।नेताओं ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से चल रहे कामकाज के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने सभा स्थल में पंडाल प्रदर्शनी, हेलीपैड, पार्किंग और अन्य केंद्रों का दौरा किया। सभा स्थल के बाद सांसद ने सोलर पैनल का दौरा किया और वहां चल रहे कामकाज का जायजा लिया। ठेकेदार ने बताया कि 17 अप्रैल तक सोलर पैनल का काम शत-प्रतिशत पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन दिन ट्रायल करते हुए गांव में सोलर बिजली की आपूर्ति की जाएगी। 24 अप्रैल को सोलर पैनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गांव वासियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। सभा स्थल से लौटने के बाद सांसद व अन्य नेताओं ने गांव में सांसद ग्राम आदर्श योजना के तहत लोगों में सोलर कुकर वितरित किया।


लोगों को उसके उपयोग के बारे में बताया। लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर का पहला गांव पल्ली है, जिसे पूरी तरह से सौर ऊर्जा संयंत्र से बिजली मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा से ही उपकरण चलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed