फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   solar light

सोलर लाइट से रोशन होंगी शहर की गलियां, पार्क

विज्ञापन
solar light
जम्मू। शहर में अब गलियां और पार्कों में सोलर लाइट लगाई जाएगी। पहले चरण में एक हजार लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में छूटे इलाकों में सुविधा दी जाएगी। इस पर काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। प्रोजेक्ट पर एक करोड़ रुपये के करीब राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल ज्यादा आ रहा है। मार्च माह से इस पर काम आरंभ होगा।
सोलर लाइट एक बार लगाने के बाद बिल अदा करने की जरूरत नहीं है। इसके तहत गलियों और पार्कों में सुविधा दी जाएगी। पार्कों में सुविधा मिलने से लोगों को शाम के समय घूमने में सुविधा होगी। इसी तरह गलियों में भी सोलर लाइट लगने से अंधेरा दूर होगा। बिजली गुल होने पर या तकनीकी खराबी आने पर भी गलियां और पार्क जगमगाते रहेंगे। मौजूदा समय में तकनीकी खराबी आने पर तीन से चार दिन तक मरम्मत नहीं हो पाती है, जिस कारण इलाकों में अंधेरा छाया रहता है। इस पर काम अब मार्च माह से आरंभ होगा।
विज्ञापन

सोलर पैनल भी शहर में स्थापित किए जाएंगे। इससे बिजली बचत होगी। इसके साथ ही तकनीकी खराबी या लाइट नहीं होने पर भी गलियां और पार्क जगमगाते रहेंगे। मार्च माह से काम आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed