{"_id":"4e4274bdf6e891f6cced6003e18bdb2e","slug":"soj-meats-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोज ने राज्यपाल से मुलाकात कर की विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोज ने राज्यपाल से मुलाकात कर की विकास पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने मंगलवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से राजभवन में देर शाम मुलाकात की। प्रो. सोज ने वोहरा के साथ राज्य में जारी विकास कार्यों खासकर केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि प्रो. सोज ने वोहरा के साथ केंद्रीय योजनाओं के तहत फंड के जारी होने में देरी से पैदा होने वाली दिक्क्तों से भी अवगत कराया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यपाल को विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से भी चर्चा की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल वोहरा ने प्रो. सोज को आश्वस्त किया है कि उनके नोटिस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन मसलों को लाया है, उन पर बाकायदा गौर किया जाएगा।
विज्ञापन