फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sohni mahiwal statues will be installed along the chenab

अब सोहनी महिवाल के प्रेम से जुड़ेंगे पर्यटक

Sun, 10 Aug 2014 05:18 PM IST
अमित वर्मा/अमर उजाला, जम्मू
अमित वर्मा/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 10 Aug 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
sohni mahiwal statues will be installed along the chenab

विश्व विख्यात सोहनी माहिवाल के अटूट प्रेम से पर्यटकों को जोड़ा जाएगा। खौड़ (अखनूर) में चिनाब दरिया किनारे सोहनी-माहिवाल के नाम पर पिकनिक स्पाट का निर्माण किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने पांच करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से पिकनिक स्पाट पर प्रेम के प्रतीक सोहनी माहिवाल की प्रतिमाएं स्थापित करने के साथ उनके इतिहास, रेस्टोरेंट, वाटर बाडी वोटिंग आदि का निर्माण किया जाएगा। विभाग के निदेशक सौजन्य शर्मा के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र केंद्र को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
दुनियाभर में मशहूर सोहनी माहिवाल के प्रेम के किस्सों के साथ पर्यटकों को उनके इतिहास के बारे में जानने का मौका मिल सकेगा। रियासत में अपनी तरह से पहले इस प्रोजेक्ट में खौड़ में चिनाब दरिया किनारे स्टेट लैंड पर अगले कुछ माह में काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने सोहनी माहिवाल के बारे में सिर्फ सुना है, वे इस पिकनिक स्पाट पर आकर उनकी प्रतिमाओं को करीब से देख सकेंगे। इसमें 30-35 फीट की सोहनी महिवाल की फाइबर ग्लास प्रतिमाएं स्थापित होंगी, जो गर्म और सर्द मौसम में सुरक्षित रहेंगी।
 
इस प्रेम स्थल पर सोहनी माहिवाल की यादों से जुड़ने के साथ पर्यटकों के लिए वोटिंग की सुविधा भी रहेगी। संस्कृति के क्षेत्र में राज्य में अपनी तरह के किसी पहले प्रोजेक्ट में सोहनी माहिवाल जैसी महान शख्सियत को शामिल किया जा रहा है।


दंत कथाओं के अनुसार सोहनी ने एक कुम्हार के घर जन्म लिया था। सोहनी माहिवाल से मिलने के लिए एक पक्के घड़े से दरिया पार करके जाती थी। प्यार के दुश्मनों ने एक दिन पक्के घड़े की जगह कच्चा घड़ा रख दिया, जिससे दरिया पार करते समय सोहनी डूबने लगी।

उस पार से माहिवाल ने जब सोहनी डूबते देखा, तो उसे बचाने के लिए वह भी दरिया में कूद गया और इस तरह दो प्रेम करने वाले प्रेमी दरिया में समा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed