फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sof international olympiad

Jammu News: एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड में जम्मू के होनहारों का जलवा, जीते गोल्ड

विज्ञापन
sof international olympiad
जम्मू। शिक्षा के क्षेत्र में शहर के होनहारों ने वैश्विक स्तर पर फिर नाम रोशन किया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में छात्रों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में दुनियाभर के 72 देशों के लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। जम्मू से 24 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले के बीच जम्मू के तीन छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। सभी विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। दून इंटरनेशनल स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र इबाद ने इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड, हेरिटेज स्कूल की पहली कक्षा की अनाहिता ने अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड में पहला स्थान हासिल किया। जोधमल पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा अनविका ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में इंटरनेशनल रैंक-एक लाकर शहर को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed