फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   social work, hungry peoples

Jammu News: कोई न रहे भूखा, जरूरतमंदों के लिए चला रहीं दोपहर की रसोई

विज्ञापन
social work, hungry peoples
जम्मू। खुद के लिए तो हर कोई सोचता है पर दूसरों का भला करने वाले समाज में कम लोग होते हैं। शहर में मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश कर रहीं निधि गुप्ता अनक्षेत्रा नाम से सामुदायिक रसोई संचालित कर असहाय लोगों का पेट भर रही हैं। वर्ष 2022 से डिग्याना और शास्त्री नगर में सेवा में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

निधि गुप्ता अबरोल के अनुसार रसोई की शुरुआत केवल मानव सेवा की भावना से की गई है ताकि ऐसे लोग जिन्हें दोवक्त के भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है उन्हें सहारा मिल सके। यहां लोग दोपहर का भोजन करते हैं। समय के साथ लोगों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके लिए केवल सांकेतिक राशि रखी गई है ताकि किसी को यह महसूस न हो कि वह दान पर निर्भर है। हालांकि यह शुल्क देना अनिवार्य नहीं है और जो सक्षम नहीं होते उन्हें निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अधिकतर लोग बिना शुल्क के भोजन ग्रहण करते हैं।अब सेवा कार्य को सामाजिक सहयोग मिलने लगा है। कई लोग जन्मदिन, सालगिरह या अन्य विशेष अवसर पर पहले से बुकिंग कराते हैं ताकि उस दिन का भोजन उनकी ओर से जरूरतमंदों में वितरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed