{"_id":"0c079adadd75932bfb7e9ee9f95d8538","slug":"social-security-scheme-started-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नई पहल से सामाजिक सुरक्षा बनेगी और बेहतर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नई पहल से सामाजिक सुरक्षा बनेगी और बेहतर’
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 10 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनॉरिटी अफेयर्स की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने राज्य के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू के साथ मिलकर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन सोशल सिक्योरिटी स्कीम (एसएसएस) की शुरुआत की। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अतुल पेंशन योजना शामिल हैं।
विज्ञापन
इन्हीं स्कीमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता में लांच किया गया। देश के अन्य राज्यों में भी इनकी शुरुआत विभिन्न हस्तियों द्वारा की गई। नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि इन नई स्कीमों के शुरू होने से सामाजिक सुरक्षा की संकल्पना में नए आयाम जुड़ जाएंगे, क्योंकि इन स्कीमों का मुख्य उद्देश्य ही है देश में अल्प सुविधा प्राप्त लोगों को फायदा पहुंचाना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से वह लोग अपने परिवार वालों के मुश्किल समय में उन्हें लाभ दिला सकते हैं, जब घर गृहस्थी चलाने वाला न रहे या फिर किसी हादसे का शिकार हो। इन पेंशन स्कीमों से लोग किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगे, जब वह वृद्धावस्था में पहुंचेंगे। कुल मिलाकर इससे देश के गरीब वर्ग को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
राज्य के वित्त मंत्री डा. द्राबू ने कहा कि ऐसी स्कीमों के द्वारा सरकार अल्प सुविधा प्राप्त लोगों और कमजोर वर्ग से संबंधित लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा को अनिवार्य बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इन्हें स्कीम के तौर पर फैलाना सरकार का मकसद नहीं, बल्कि यह इसलिए शुरू की गई है, ताकि ऐसे लोग समाज में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।
द्राबू ने इस कदम की सराहना की। इस मौके पर आरएंडबी मंत्री अल्ताफ बुखारी, जेएंडके बैंक के चेयरमैन मुश्ताक अहमद, कामर्शियल टैक्स तथा स्टेट मिशन अध्यक्ष जफर अहमद भट, डीसी श्रीनगर डा. फारूक अहमद लोन के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।