फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   So far 11 drug smugglers have been detained under PSA in Kupwara

Jammu News: कुपवाड़ा में पीएसए के तहत अब तक 11 नशा तस्कर हिरासत में लिए

विज्ञापन
So far 11 drug smugglers have been detained under PSA in Kupwara
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब तक सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल 11 लोगों को हिरासत में लिया है।जिले में हाल के वर्षों में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी गई है। इसी को लेकर पुलिस और सेना ने नशे के सौदागरों और तस्करों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

कुपवाड़ा पुलिस ने विवरण साझा करते हुए बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों से संबंधित 11 व्यक्तियों पर अब तक पीएसए (एनडीपीएस-पीआईटी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 11 व्यक्तियों में कचामा क्रालपोरा निवासी सैयद अज़हर उल हक, केरन पाईन निवासी मोहम्मद रफीक हजाम, गुडसाना ह्यहामा निवासी आसिफ अहमद खान, हलमतपोरा कुपवाड़ा निवासी मुमताज अहमद खान, हाकरपोरा अवूरा निवासी तालिब अहमद शाह, दारपोरा लालपोरा के निवासी अहमद हयात मीर, गुगलूसा के निवासी बिलाल अहमद गनई, हायाहामा कुपवाड़ा के निवासी निसार अहमद खान, खुरहामा कुपवाड़ा के निवासी बाज़ील अहमद मीर, द्रुगमुल्ला के निवासी अब्दुल मजीद कुमार और भदरकोट करनाह के निवासी आफताब हुसैन शाह शामिल हैं। कुछ और पहचाने गए ड्रग तस्करों के संबंध में पीएसए के तहत हिरासत में लेने के लिए डोजियर तैयार किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed