{"_id":"8bc6a15325d4a3d09452a04bb072152b","slug":"snowfall-in-patnitop-and-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नीटाप में बर्फबारी, पारा शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नीटाप में बर्फबारी, पारा शून्य से नीचे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों समेत भैरो घाटी में वीरवार को बर्फबारी हुई। भवन पर बारिश से पारा गिर गया है। पर्यटक स्थल पत्नीटाप में भी हल्की बर्फबारी हुई। कारगिल और लेह में खून जमा देने वाली ठंड जारी है।
विज्ञापन
कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग में भी मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
कारगिल में दिन का पारा माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री लुढ़क कर माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फिसलन के चलते वीरवार को शाम चार बजे के बाद किसी वाहन को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। शुक्रवार को मौसम साफ रहने पर सुबह नौ बजे से शोपियां और चंडीमढ़ से वाहनों को छोड़ा जाएगा।
इसी तरह शाम चार बजे के बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग पर वाहनों को नहीं आगे भेजा गया। बांडीपुरा-गुरेज और सिंथन-किश्तवाड़ मार्ग बंद पड़े हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम 18.3 और न्यूनतम एक डिग्री कम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा एक डिग्री कम 10.0 और रात का माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।