गुलमर्ग में स्कीइंग प्रेमियों को बर्फबारी का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्कीइंग करने वालों को बर्फबारी का इंतजार है। फरवरी माह में गुलमर्ग में जितनी बर्फ होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है।
फरवरी में ही स्कीइंग करने वाले गुलमर्ग पहुंच जाते हैं, लेकिन इस साल बर्फ न होने से स्कीइंग करने वाले इक्का-दुक्का ही दिख रहे हैं। हालांकि पर्यटन विभाग ने उम्मीद जताई है कि मार्च में बर्फबारी होगी।
इसका सबसे बड़ा असर विदेशी पर्यटकों के आगमन पर पड़ सकता है। जो विशेष तौर पर स्कीइंग करने के लिए आते हैं। जानकारी के अनुसार गुलमर्ग में फरवरी महीने में छह से सात फुट तक बर्फ रहती है, लेकिन इस साल बर्फ मुश्किल से दो फीट तक है।
विदेशी पर्यटकों का टोटा, विभाग ने जताई बर्फबारी की उम्मीद
आमतौर पर फरवरी में गुलमर्ग का अधिकतम तापमान डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस समय पांच से छह डिग्री तक का है। जो बर्फ न गिरने और इसको पिघलाने में काम कर रहा है।
सूत्रों की मानें तो गुलमर्ग में फरवरी महीने में 700 विदेशी पर्यटक स्कीइंग करने आने वाले थे, लेकिन बर्फबारी न होने से 10 से 15 पर्यटक ही पहुंचे।
पर्यटन विभाग ने गुलमर्ग में एक बड़ा एडवेंचर आयोजन करना था, लेकिन बर्फबारी न होने से इसका आयोजन नहीं हो पाया। कश्मीर पर्यटन विभाग के उप निदेशक जहूर अहमद का कहना है कि हमें उम्मीद है कि मार्च में बर्फबारी होगी और स्कीइंग के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार होगा।