फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall at Trikuta rain on bhawan amid devotees pay obeisance by ancient cave Maa Vaishno Devi

Katra: मां वैष्णो देवी भवन पर बर्फबारी-बारिश के बीच श्रद्धालुओं को मिल रहा प्राचीन गुफा से दर्शन का अवसर

Fri, 20 Jan 2023 08:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

माता वैष्णो देवी भवन के साथ लगती पहाड़ियां भी हिम की सफेद चादर में ढकी नजर आ रही हैं। त्रिकुटा पर्वत की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है।

विज्ञापन
Snowfall at Trikuta rain on bhawan amid devotees pay obeisance by ancient cave Maa Vaishno Devi
Snowfall in Vaishno Mata Bhawan - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

धर्मनगरी कटड़ा सहित भवन में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। माता वैष्णो देवी भवन के साथ लगती पहाड़ियां भी हिम की सफेद चादर में ढकी नजर आ रही हैं। त्रिकुटा पर्वत की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है। माता के दर्शन को आने वाले श्रदालु उत्साह के साथ के साथ भवन की ओर जयकारे लगाते हुए बरसाती और छाते संग पहुंच रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को कटड़ा से सांझी छत्त के लिए श्रदालुओं के लिए हेलिकप्टर सेवा धुंध के कारण प्रभावित रही। इसी बीच श्रद्धालुओं को दोपहर और रात में प्राचीन गुफा से दर्शन करने का अवसर भी मिल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार रात से हो रही बारिश के बाद भवन की चोटियों पर बर्फभारी हुई है। शुक्रवार को दिनभर बारिश रहने के साथ ही शाम के समय भवन में भी हिमपात होना शुरू हो चुका है। इससे वैष्णों देवी के श्रदालुओं को इस भारी ठंड में कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, भवन मार्ग पर बने शेड श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत दे रहे हैं। धर्मनगरी सहित मार्ग व भवन पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए बोर्ड व स्थानीय लोगों की तरफ से अलाव जलाई गई है। इसके कारण श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर बारिश और धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। इससे ऑनलाइन टिकट करवा चुके श्रदालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धुंध के चलते भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी रुक-रुक कर जारी रही। हालांकि बैटरी कार सेवा दिनभर जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed