फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall at kailash mountain range

भद्रवाह की कैलाश पर्वतीय चोटियों पर हिमपात

Fri, 16 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
snowfall at kailash mountain range

रियासत में दो दिनों बाद शुक्रवार को हड्डी गलानेवाली ठंड लौट आई है। कश्मीर घाटी में तापमान गिरने से जहां संभाग के हर क्षेत्र में पारा माइनस में रिकार्ड किया गया। वहीं, जम्मू संभाग में भी रात में काफी सर्दी बढ़ गई है। वहीं, यहां के सामान्य तापमान से मौजूदा दर्ज तापमान कम रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


जबकि, भद्रवाह की कैलाश पर्वतीय चोटियों पर हल्का हिमपात होने की सूचना है जबकि कारगिल व लेह में जहां बर्फीली हवाओं का दौर है तथा पत्नीटाप व इसके साथ लगते इलाकों में जबरदस्त शीतलहर जारी है।मौसम विभाग, श्रीनगर के मुताबिक श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रात का सामान्य तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.4 दर्ज किया गया। जबकि काजीकुंड का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8,  पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2, लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 11.0 व अधिकतम माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस जबकि सामान्य 18 डिग्री होना चाहिए था। वहीं, न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि जम्मू का सामान्य न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी व बारिश के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चौबीस घंटे में राज्य का मौसम खुष्क रहेगा तथा शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed