फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall and rain warnings today in Jammu and Kashmir

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक रुका

Sat, 12 Jan 2019 06:46 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 12 Jan 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rain warnings today in Jammu and Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

घाटी समेत रियासत के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई है। वीरवार देर रात को जवाहर टनल पर हुई बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दिन भर प्रभावित रही। खराब मौसम को देखते हुए शुक्रवार दोपहर बाद से घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को उधमपुर और जम्मू में रोक दिया गया। हाईवे पर रास्ते में खड़े यात्री व निजी वाहनों को देर शाम तक निकाल दिया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, घाटी के मैदानी इलाकों सहित कश्मीर में वीरवार रात ताजा बर्फबारी हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। रियासत में शुक्रवार देर शाम तक कई इलाकों में बादल छा गए थे। मौसम के मिजाज को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासनों को सभी जरूरी आपात इंतजाम सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ रहने से जम्मू में दिन और रात के पारे में उछाल आया है। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार दिनभर बादल छाए रहे। घाटी के सभी हिस्सों में रात के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे कुछ राहत मिली है। राजोरी जिला के बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल आदि पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर को बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित नहीं हुई। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। जम्मू में मौसम साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री चढ़कर 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 


स्थान   न्यूनतम तापमान 
लेह     माइनस 9.5
गुलमर्ग   माइनस 7.5
पहलगाम  माइनस 3.0
श्रीनगर    माइनस 1.0

घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने जिला अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। संबंधित जिला उपायुक्तों को सभी जरूरी आपात इंतजाम सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और पैरामेडिकल स्टाफ को एंबुलेंस के साथ अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच जिला उपायुक्त बांदीपोरा डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने जिले में बर्फ हटाने के अभियान का जायजा लिया। मिनी सचिवालय बांदीपोरा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed