फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall and rain

Jammu News: मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
snowfall and rain
- बिजली गुल, कई इलाकों में यातायात ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पहाड़ी जिलों के मैदानी इलाकों में वीरवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। यातायात ठप होने से लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को भी दिन भर बारिश और बर्फबारी होती रही। राजोरी के बुद्धल, कोटरंका में दो फुट और थन्नामंडी, दरहाल के पहाड़ी इलाकों में 3 से 4 फुट तक बर्फबारी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इससे आपूर्ति बाधित हो गई है। राजोरी, बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, कोटरंका-ख्वास सड़क मार्गों पर बर्फ जमा होने से यातायात ठप है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से कई क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय और तहसीलों से कट गया है। राजोरी-पुंछ हाईवे पर बीजी, भाटादूड़ियां, मेंढर, मनकोट आदि क्षेत्रों में सड़कों पर बर्फ से यातायात ठप है। ताजा बर्फबारी से जहां पहाड़ी इलाकों में लोगों को भारी मुश्किलोें का सामना करना पड़ रहा है वहीं राजोरी शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोग बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को राजोरी से कई लोग कोटरंका, बुद्धल मार्ग स्थित मनूर गाला, मंदिर गाला और रहान आदि क्षेत्रों में पहुंचे। कई लोग थन्नामंडी डीकेजी सड़क मार्ग पर बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed