{"_id":"5a11c4ef4f1c1b79548be411","slug":"snow-remove-from-mughal-road-traffic-can-be-restored-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम जोरों पर, दो दिन में बहाल हो सकता है यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम जोरों पर, दो दिन में बहाल हो सकता है यातायात
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
mugal road
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी के चलते बंद पड़े पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगलरोड को एक बार दोबारा खोलने के लिए पीडब्लयू डी मैकेनिकल विंग और मुगलरोड अथारिटी की तरफ से बर्फ हटाने का काम काफी जोरों से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विभागों के अधिकारियों ,कर्मचारियों के साथ दर्जन भर जेसीबी मशीनें, स्नोप्लोअर और बुलडोजरों को काम पर लगाया गया है। ताकि जल्दी से बर्फ हटा कर कश्मीर की तरफ आने जाने वाले लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। वहीं, मुगलरोड पर तेजी से चलाए जा रहे बर्फ में जुटे एसिसटेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर लियाकत अली का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो अगले दो दिनों में मुगलरोड पर यातायात बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
देर शाम तक हमारी मशीनें पनांड पुल से बर्फ हटाती हुई पीर की गली तक पहुंच चुकी हैं। जिससे हमने मुगलरोड पर पीर की गली तक लिंक बना दिया है। उस तरफ से शोपियां की तरफ से भी बर्फ हटाने वाली मशीनें पीर की गली तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
हमने मुगलरोड पर पलट गए सेब से लदे दो ट्रकों को हटाने का काम भी बखूबी पूरा किया है। बफलियाज से पीर की गली की तरफ 34 किलो मीटर और 40 किलो मीटर पर सड़क में बर्फ के उपर भारी मात्रा में पाला गिरा होने के कारण वहां बहुत अधिक फिसलन है। मुगलरोड बंद होने से पुंछ और राजोरी जिलों के हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।