{"_id":"587a022e4f1c1b577fbabd34","slug":"snow-makes-outskirts-of-jammu-region-more-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद माता वेष्णों देवी के दर्शनार्थियों से पत्नीटॉप में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद माता वेष्णों देवी के दर्शनार्थियों से पत्नीटॉप में बढ़ी भीड़
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 Jan 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
वैष्णों देवी के दर्शन के बाद पत्नीटॉप जा रहे श्रद्धालु
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में बर्फ की सफेद चादर पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया। देश के कई हिस्सों के सैलानी पत्नीटाप और नत्थाटाप की हसीन वादियों में पहुंचे और वहां की खूबसूरती में खो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी सैलानी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पत्नीटाप के देवदारों पर लदी बर्फ को देखने पहुंचे। वहीं से नत्थाटाप में भी पहुंच गए। सैलानी सुबह से शाम तक इन स्थलों में मौज-मस्ती करते नजर आए। बर्फ के बीच कई खेलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
वहीं स्लेज ने भी सैलानियों को बर्फ के बीच इन स्थलों का अवलोकन करवाया। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों के सैलानी बर्फबारी के बाद इन स्थलों का रुख कर रहे हैं, इसके बाद कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं।
विज्ञापन