{"_id":"60242f368ebc3ee91f3b61f2","slug":"snatching-in-akhnoor-akhnoor-news-jmu2288779191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपटा
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मांडा क्षेत्र में एक सप्ताह में चलती महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि झपटमार मार गैंग पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मांडा क्षेत्र में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स झपट लिया। पर्स में नकदी और जरूरी समान था। महिला कस्बे के ही रहने वाली है। उस समय पैदल गली से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। तीन दिन पहले भी बाइक सवारों ने एक अन्य महिला से बैग झपट लिया था। इससे पहले भी क्षेत्र के मुख्य बाजार में ऐसी वारदात हो चुकी है। एक सप्ताह में क्षेत्र में झपटमारी की तीसरी वारदात होने पर लोगों में दहशत है। हालांकि तीनों वारदातों पर किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। जबकि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
-----
मांडा क्षेत्र में झपटमारी की वारदात पर अभी तक लिखित शिकायत नहीं आई है। जबकि अपने तरीक़े से मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-रवि सिंह, थाना प्रभारी, अखनूर