फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snake sitting up on Shivling

मंदिर में चल रही थी पूजा, शिवलिंग पर आ बैठे नागराज

Fri, 26 Sep 2014 11:56 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
snake sitting up on Shivling

बड़ी ब्राहमणा क्षेत्र के गांव ध्यानसर में शुक्रवार को एक अजीब वाकया हुआ, जब दूसरे नवरात्र पर पूजा के लिए आई महिलाओं के सामने नाग देवता शिवलिंग पर चढ़ बैठे। महिलाओं ने काफी प्रयास किया लेकिन नाग देवता शिवलिंग से हटने को राजी ही नहीं हुए।

विज्ञापन


इसकी चर्चा गांव में फैली तो मंदिर में शिवलिंग पर बैठे नाग देवता के दर्शनों को लोगों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि बाद में कुछ लोगों की दहशत के चलते सपेरे को बुलवाकर नाग को मंदिर से हटवाया गया।
विज्ञापन


वाकया सुबह आठ बजे के करीब का है। बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के ध्यानसर गांव में काफी पुराना शिव मंदिर है। शुक्रवार को दूसरे नवरात्र के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। इसी बीच आठ बजे के करीब कहीं से आकर एक नाग शिवलिंग पर जा बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपेरा हटाता, वापिस शिवलिंग पर जा बैठता नाग

snake sitting up on Shivling

नाग को देखते ही एकबारगी तो महिलाओं के होश उड़ गए। नाग देवता ने शिवलिंग को चारों ओर से लपेटकर अपने फन फैला दिए और आराम से बैठ गए। महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में दी तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। कोई इसे दैवीय शक्ति बताने लगा तो कोई चमत्कार।

हालांकि काफी देर बाद गांव के कुछ लोगों ने पास के ही एक सपेरे को बुलवाकर नाग देवता को हटवाने का प्रयास किया। हैरत की बात ये रही कि सपेरे ने कई बार नाग को शिवलिंग से दूर करना चाहा लेकिन वह हर बार आकर शिवलिंग पर जा बैठता।

काफी देर मशक्‍कत करने के बाद सपेरे ने नाग पर काबू पाया और उसे बोरी में बंद करके अपने साथ ले गया। इसके बाद ही लोगों ने दोबारा शिवलिंग की पूजा पाठ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed