फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snake bite cases increase in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में सापों पर चढ़ी गर्मी, पढ़े खबर

Sat, 30 May 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 30 May 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
snake bite cases increase in jammu kashmir

पारे के लगातार चालीस डिग्री के आसपास रहने से इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल हैं। अस्पतालों में सर्पदंश, कुत्ते और बंदर के काटने के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। सर्पदंश के अधिकांश मामले कंडी इलाकों से पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इन मामलों में ज्यादातर गंभीर मरीजों को डायलेसिस की जरूरत पड़ती है, लेकिन जिला स्तर पर कोई डायलेसिस की सुविधा न होने से मरीजों का जम्मू सुपर स्पेशलिटी आना मजबूरी है।
विज्ञापन


इनमें अक्सर झाड़फूंक के चक्कर में देरी से अस्पताल पहुंचाने पर मरीज की जान पर बन आती है। डाक्टरों के अनुसार आने वाले दिनों में उमस से सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेफरोलाजी विभाग के एचओडी डा. एसके बाली के अनुसार मई में पारा चढ़ने के साथ सर्पदंश के मामलों में डायलेसिस के लिए मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। सर्पदंश के अधिकांश मामलों में एक्यूट रेंडर फेलियर के पीड़ित की किडनी अचानक काम करना बंद कर देती है।

इसमें शरीर में खून तथा फ्ल्यूड की कमी और संक्रमण कई गुणा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे गंभीर मरीजों को डायलेसिस मशीन पर रखा जाता है। सर्पदंश के मामलों के लिए जम्मू संभाग से जम्मू, कठुआ, आरएस पुरा, अखनूर, बिश्नाह, पुंछ, राजोरी आदि क्षेत्र प्रभावित रहे हैं।

पीड़ित को जहर से बचाने के लिए वैक्सीन एंटी वैनम सिरम दी जाती है। शरीर में कितना जहर फैला है, उसी के मुताबिक पीड़ित को इंजेक्शन की डोज दी जाती है। सांपों की बात करें तो संभाग में समय के साथ बदलाव के चलते शहरी इलाकों में अब कोबरा, वाइपर जैसे सांपों की मौजूदगी बढ़ी है।


ये जीव कोल्ड ब्लड एनिमल की श्रेणी में आते हैं, जिससे धरती के नीचे गर्मी और तपिश बढ़ने पर यह आक्रामक हो जाते हैं। जीएमसी की एंटी रैबिज सेक्शन में भी कुत्ते और बंदर के काटने के मामलों में वृद्धि हुई है। पीड़ित को  0-3-7-28 दिन पर वैक्सीन की डोज दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed