{"_id":"5eadc12e8ebc3e90ab20ae2d","slug":"smuggling-jammu-city-news-jmu2091481165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपियों से अवैध देसी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आरोपियों से अवैध देसी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लॉकडाउन के चलते शराब के ठेके एक महीने से बंद हैं। लेकिन एक तरफ पड़ोसी राज्यों से बड़े स्तर पर अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है, वहीं देसी शराब निकालने वाले भी सक्रिय हैं। कठुआ, सांबा और जम्मू जिले के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर देसी शराब निकाली जा रही है। इसके दाम भी तीन से चार गुणा बढ़ा दिए हैं। लॉकडाउन से पहले देसी शराब प्रति लीटर 200 रुपये थी, जो अब 600 से 700 रुपये में बेची जा रही है। इसको तैयार करने में यहां 10 से 12 दिन का वक्त लगता था। अब इसकी मांग को देखते हुए इसमें नशे के टीके डालकर इसे पांच से छह दिन में ही तैयार कर लिया जाता है, जो और भी हानिकारक है। आबकारी विभाग के उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एक माह में 5600 लीटर देसी लाहन नष्ट की गई है। लॉकडाउन में इसे निकालने वाले सक्रिय हो गए हैं और इनके पास ग्राहक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। पुलिस की मदद से इन पर नजर रखी जा रही है। सबसे अधिक बिश्नाह पुलिस ने देसी शराब पकड़ी है। लॉकडाउन में तीन बार पुलिस ने देसी शराब निकालने वालों पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी दीपक पठानिया ने कहा कि बिश्नाह के कुछ इलाकों में लंबे समय से देसी शराब निकाली जाती रही है। लॉकडाउन में ये लोग फिर से सक्रिय हो गए हैं। इन पर शिकंजा कसा जा रहा है।
------------------------------------
देसी शराब सहित दो गिरफ्तार
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लोगों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पमपोस कॉलोनी का रहने वाले लखविंद्र सिंह और प्रदीप बग्गा की तलाशी ली गई तो उनसे 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
------------------------------------
देसी शराब सहित दो गिरफ्तार
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लोगों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पमपोस कॉलोनी का रहने वाले लखविंद्र सिंह और प्रदीप बग्गा की तलाशी ली गई तो उनसे 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन