फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smugglers injured policeman at rajouri

तस्करों ने नाका तोड़ पुलिस जवान पर चढ़ाई गाड़ी

Sun, 28 Jun 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
smugglers injured policeman at rajouri

राजोरी के कालाकोट क्षेत्र से मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जा रहे वाहन को जब पुलिस ने नाके पर रोकना चाहा तो वाहन चालक ने नाका तोड़ ड्यूटी पर मौजूद जवान पर वाहन चढ़ा उसे कुचलने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात 12 बजे टाटा मोबाइल नंबर जेके11-1732 कालाकोट से राजोरी की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


रास्ते में पोठा क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगाए विशेष नाके पर वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस नाका तोड़ सड़क किनारे खड़े पुलिस जवान को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह से जवान अपना बचाव करने में सफल तो हुआ लेकिन फिर भी वह घायल हो गया।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने बताया कि घायल पुलिस जवान को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व उसकी हालत स्थिर है। वहीं, कालाकोट पुलिस थाने से एसएचओ रघुवीर सिंह अतिरिक्त पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व वाहन की पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने वाहन चालक को राजोरी बुद्धल रोड स्थित मंदिरगाला क्षेत्र में पकड़ लिया। वहीं पुलिस की गिरफ्त में फंसता देख वाहन के बीच बैठा तस्कर ने वाहन से छलांग लगा भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।


आरोपी तस्कर को भी भागने के प्रयास में मामूली चोट आई है। पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद अकरम व आरोपी पशु तस्कर मुस्तफा अली को आरपीसी की धारा 353, 382, 188, 3 पीसीए और 2/3 पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed