{"_id":"58fb33404f1c1b8f338b5281","slug":"smugglers-became-active-in-sadhu-dress-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में साधुवेश में सक्रिय हुए नशे के तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में साधुवेश में सक्रिय हुए नशे के तस्कर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
साधु के वेश में सक्रिय हुए नशे के तस्कर
- फोटो : demo pics
जम्मू शहर में तवी नदी के किनारे कई साधु वेशधारी सक्रिय हो गए हैं जो नशा तस्करी में शामिल हैं। इनमें नशे की तस्करी इतनी बढ़ गई है कि एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे हैं। शुक्रवार को कुछ साधु वेशधारियों ने एक अन्य साधु वेशधारी पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
घायल अधमरी हालत में जीएमसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। शरीर के कई हिस्सों पर चाकुओं से हमला किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार हमले में घायल हुआ अभिनंदन राय उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मारने वाले पंजाब के बताए गए हैं। एसएचओ नीरज भगत का कहना है कि घायल पर तीन एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। संभव है कि घायल और मारने वालों के बीच नशीले पदार्थ की तस्करी को लेकर ही विवाद हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि तवी नदी के किनारे और रेलवे स्टेशन के पास कई ड्रग तस्कर सक्रिय हो गए हैं। यह लोग साधुओं के वेश में बैठे रहते हैं, ताकि किसी को इन पर कोई शक न हो। साधुवेश में यह लोग अफीम, गांजा और अब हेरोइन तक बेच रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस कर रही है गहन जांच
पुलिस कर रही है गहन जांच
- फोटो : demo pics
करीब डेढ़ साल पहले भी एक साधु की हत्या कर दी गई थी। चिकन बाबा के नाम से मशहूर साधु वेशधारी के शरीर के कई हिस्से तवी नदी में कई जगह से बरामद किए गए थे। तब भी यह मामला ड्रग से जुड़ा था। ताजा घटना इसी ओर इशारा कर रही है।
साधुवेश में काम कर रहे नशा तस्करों पर पुलिस की निगहबानी बढ़ गई है। इन लोगों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। एसएचओ नवाबाद का कहना है कि वह जल्द ही इस इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
साधुवेश में काम कर रहे नशा तस्करों पर पुलिस की निगहबानी बढ़ गई है। इन लोगों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। एसएचओ नवाबाद का कहना है कि वह जल्द ही इस इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।